धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी में 77 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी न्यूज़ धमाका /// एक-दो अक्टूबर की रात दो सराफा दुकानों में हुई 77 लाख 33  हजार रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नगदी की चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने पांच दिनों में मामले को सुलझाते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी देवराज वर्मा और रवि वाघाड़े आदतन चोर हैं. इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस को पांच दिन का समय लगा. घटना के बाद ही आरोपियों ने मशरूका का आपस मे बंटवारा कर फरार हो गए थे. आरोपियों के कब्जे से 50,59,860 रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, तीन लाख दस हजार रुपए नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सकलेचा ज्वेलर्स और मकान अंदर रखे गहने और नगदी को अज्ञात चोर ले उड़े थे, जिसकी तलाश में पुलिस के अनेक टीमों को लगाया गया था. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज वर्मा, अशोक नायक, कैलाश बैरागी, रोशनी वाघाड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि रवि वघाड़े अभी भी फरार चल रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!