
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डायनैमिक्स और डीबी रियलिटी के प्रमोटरों के दफ्तरों और घरों पर छापेमारी की। Dynamix और DB Realty की ओर से फंडेड शुगर मिलों पर भी रेड मारी गई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई, पुणे, नागपुर समेत करीब 50 जगहों पर छापेमारी की जा रही है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आज मुंबई, पुणे, नागपुर में कुछ रियल एस्टेट डेवेलपर्स पर छापे मारे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन डेवेलपर्स के महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री से सीधा कनेक्शन है।



