भोपाल

एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा कर आत्म हत्या की कोशिश की, जिससे दाे की मौत

भोपाल न्यूज़ धमाका /// राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा कर आत्म हत्या की कोशिश की है। इनमें से दो की मौत की खबर है जबकि शेष का इलाज चल रहा है। जहर खाने वालों में दो महिलाएं, दो बालिकाएं हैं। पुलिस ने गंभीर हालत में सभी को पटेल नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां 16 वर्षीय पूर्वी और 80 वर्षीय नंदनी जोशी की मौत हो गई।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि अशोक विहार कालोनी में रहने वाले संजीव जोशी मैकेनिक हैं। वह अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ग्रिश्मा, पूर्वी के साथ रहते हैं। पुलिस को गुरुवार-शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे इसकी जानकारी मिली थी कि पांच लोगों ने चूहा मार जहर खा लिया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर लोगों के बयान ले रही है। फिलहाल जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!