रायपुरछत्तीसगढ

पिता को कुल्हाड़ी मार कर उतारा मौत के घाट

घर में नहीं घुसने देने पर बेटे का चढ़ा पारा

रायपुर न्यूज़ घर में नहीं घुसने दिए जाने से गुस्साए बेटे ने अपने पिता को मौत को घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बेटे फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध में रहने वाले झिरमल सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी रोज रात घर देर से पहुंचता था. इस वजह से पिता और पुत्र के बीच रोज विवाद की स्थिति बनती है. मंगलवार रात फिर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने गुस्से में अपने पिता के गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है मामले में आमानाका थाना राजेश सिंह ने बताया की मंगलवार रात एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है. मृतक के शव की शिनाख्त झिरमल सिंह की के नाम से की गई है. आरोपी बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है

हमसे जुड़ने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/K2TYQey1Z5fDOxXbCuJLfC

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!