कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल साप्ताहिक सब्जी बाजार पहुंचे

ग्रामीणों से जाना हाल

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ग्रामीणों से हाल चाल पूछते हुए

कोरबा न्यूज़ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल बुधवार थाना उरगा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण किया हाट-बाजार में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली डीजीपी डीएम अवस्थी ने बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों का मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के लिए निर्देशित किया था. इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी थाना प्रभरियों को निर्देश का पालन करने आदेशित किया है. थाना प्रभारी गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्वयं थाना उरगा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के भ्रमण पर निकले भ्रमण दौरान गांव में रुक-रुक कर ग्रामीणों, स्कूली शिक्षकों, शासकीय कर्मचारियों से कानून व्यवस्था, उरगा पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है?, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होती है या नहीं?, महिला सुरक्षा, गांव में ठगी करने वाला गिरोह तो नहीं घूम रहा है?, सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं?, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति, आदि विषयों पर चर्चा की.ग्राम मड़वारानी में साप्ताहिक बाजार लगा देख कर साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों से खेती-किसानी, फ़सल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान माँ मड़वारानी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कोरबा जिले वासियों के अमन चैन की दुआ भी मांगी. इस दौरान थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!