रायपुरछत्तीसगढ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा ही समर्पण अभियान

20 दिनों तक होंगे अलग-अलग आयोजन

रायपुर न्यूज़ नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान का संचालन करेगी. इस दौरान समाज में पिछड़े, गरीब, किसान समेत विभिन्न वर्गों के लिए बनाई गई योजनाएं लोगों के बीच लेकर जाएंगे. इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में दी भाजपा के अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रवक्ता राजेश मूणत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व अन्य के साथ प्रेस काफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को ही नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह कीर्तिमान होगा कि इतनी लम्बी अवधि तक संवैधानिक पदों पर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है. लोकप्रियता के पैमाने में दुनिया का शायद ही कोई नेता होगा डॉ. सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा सभी ज़िलों में रक्तदान शिविर लगाएगा. इसके साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. बीजेपी के सभी बूथों से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजा जाएगा. केंद्रीय योजनाओं को लेकर धन्यवाद भेजा जाएगा. देशभर से पांच करोड़ पत्र भेजा जाएगा, छत्तीसगढ़ से पंद्रह लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य है. 25 सितम्बर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय का भी जन्मदिन मनाया जाएगा. 17 तारीख़ को टीकाकरण का महाअभियान चलाएंगे. बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ता नदी-नाले, स्कूल समेत कई स्थानों पर सफ़ाई अभियान में हिस्सा लेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!