देश

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलने वाले है 4000 रुपए

केंद्र की मोदी सरकार कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मासिक वजीफे को 2,000 से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने की योजना बना रही है

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इस संबंध में अगले कुछ सप्ताह में मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिला और बाल विकास मंत्रलय ने प्रस्ताव दिया है कि महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को दिया जाने वाला मासिक सहायता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया जाए सरकार ने मई में घोषणा की थी कि जिन बच्चों ने माता-पिता या कानूनी अभिभावक/गोद लेने वाले माता-पिता को कोरोना के कारण खो दिया है, उन्हें ‘पीएम-केयर्स फार चिल्ड्रन’ योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी. इस योजना के तहत अब तक 3,250 आवेदन मिले हैं, जिनमें से संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा 667 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है. आंकड़ों से यह भी पता चला कि अब तक 467 जिलों से आवेदन मिले हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!