छत्तीसगढचारामा

चारामा घाट एन एच 30 की सड़क पर चट्टान गिरने से सड़क बंद की गई, बड़ा हादसा टला

पुराने मार्ग को खोलने जुटा प्रशासन

चारामा न्यूज़ जगदलपुर NH-30 पर बुधवार की दोपहर चारामा घाट में लैंड स्लाइड हुई है। सड़क के दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े सड़क पर गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि, जिस समय लैंड स्लाइड हुई उस समय घाट से कई वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक कार चालक भी बाल-बाल बचा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुराने रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है। जहां लैंड स्लाइड हुआ है, वह पहाड़ी को काटकर बनाया गया नया रास्ता था, पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद रायपुर

जगदलपुर मार्ग पिछले 1 घंटे से बंद है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी हुई हैं। चट्टानों के टुकड़े अभी भी नीचे गिर रहे हैं। इसलिए सड़क के बीच में पड़ी चट्टानों को हटाया नहीं जा रहा है। रायपुर को जगदलपुर और आगे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाला यह हाईवे बेहद व्यस्त है। 24 घंटे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रहती है। यह जल्दी नहीं खुला तो वाहनों की कतार बढ़ती जाएगी।दरअसल , कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक मुख्यालय से महज 7-8 किमी दूर नेशनल हाइवे में हाल ही में पहाड़ को काट कर बीच से नई सड़क बनाई गई थी। इससे पहले पहाड़ के किनारे से घुमावदार सड़क थी जो बेहद सकरी थी। बारिश के समय अक्सर इस नई सड़क पर लैंड स्लाइड की घटना होती है। लेकिन इस समय बड़े पैमाने पर चट्टानों के टुकड़े सड़क पर गिरे हैं। आमतौर पर ऐसी चट्टानों और पहाड़ियों को सड़क की ओर पर नेट से ढांका जाता है, जिससे यदि लैंड स्लाइड हो तो पत्थर सीधे सड़क पर ना गिरे, जाल में फंसे और पहाड़ के पास ही रहें। इस पहाड़ में भी नेट लगाया गया है। इसके बावजूद दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े नेट को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!