रायगढ़छत्तीसगढ

किसान ने जमीन विवाद के चलते क्रेशर संचालक की कर दी हत्या

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// एक क्रेशर संचालक की दिन दहाड़े हत्या हो गई। मृतक का नाम राजेश अग्रवाल है और वह बानी पाथर में ही क्रशर का संचालन करते थे। बताया जाता है कि मृतक शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अपने क्रेशर के पीछे स्थित जमीन को देखने गया हुआ था इसी दौरान बानीपाथर निवासी एक किसान के साथ जमीन को लेकर उनका जमीन विवाद हो गया।मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर का है

किसान ने धारदार हथियार से राजेश पर हमला कर दिया जिससे राजेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेजा गया है। इधर घटना के बाद से आरोपी किसान फरार है। पुलिस ने पतासाजी के लिए टीम गठित की है। इधर घटना के बाद खरसिया के कारोबारियों में आक्रोश है। लोगों ने घटना के विरोध में नगर बंद कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!