रायपुरछत्तीसगढ

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने कलात्मक अंदाज में सीएम को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर.न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने कलात्मक अंदाज में दी शुभकामनाएंप्रदेश के मुखिया का आज जन्मदिन है. इस बर्थडे को खास बनाने के लिए सीएम हाउस में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और चाहने वालों का तांता लगा हुआ. आलम यह है कि सीएम हाउस के आसपास सिविल लाइन इलाके में लोगों की भीड़ से जाम कर स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मुख्यमंत्री को बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को पुष्पुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। बोले, मुख्यमंत्रीजी को बहुत-बहुत बधाई। जाहिर है, मुख्यमंत्री और सिंहदेव के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। लंबे समय से दोनोंं के बीच दुरियां बनी हुई हैं।

मंत्री सिंहदेव ने चार पन्नों में गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत मंत्रालय से इस्तीफ दे दिया था। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद सिंहदेव विधानसभा के मानसून सत्र से भी गैरहाजिर रहे। इससे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा था। मगर आज सीएम हाउस में मुख्यमंत्री और मंत्री सिंहदेव को गले मिलकर लोगों के मुस्कान बिखर गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!