महासमुंदछत्तीसगढ

2 अलग-अलग प्रकरण में पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,दो नग केजवील को किया जप्त

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्रेमसागर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे अपना ट्रेक्टर का 02 नग डबल केजव्हील को गर्मी समय से ट्रेक्टर से निकाल कर अनिरूद्ध भोई के घर के सामने गली किनारे रखा था. जिसका आवश्यकता पड़ने पर जाकर देखा तो दोनों केचबील नहीं था. कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा केजव्हील चोरी कर ले जानें की शिकायत थाने में की थी।

2 अलग अलग प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विवेचना के दौरान आरोपियो का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना कबुल किया गया. जिससे आरोपियो के कब्जे से दो नग केजवील जप्त की गई।

वही आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर ज्यूडिशियल रिमांड तैयार कर न्यायालय पेश किया गया। वही प्रार्थी केशव लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 जुलाई 2022 को परिवार सहित अपने लडके से मिलने गुजरात गया था घर में ताला लगा हुआ था। ऊपर का कमरा जिसमें समान रखते है खुला था.

10 अगस्त को वापस आकर ऊपर चढकर देखे तो हमारा एक एलइडी टी.वी. फिलिप्स कंपनी का कीमती 10000 रूपये तथा 03 बोरा धान कीमती करीबन 2000 रूपये,जो बीज के लिऐ रखे थे नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका अभी तक पता तलाश किये पता नहीं चल रहा है।

गांव के सहदेव, अभिमन्यु लोग अक्सर घुमते रहते है जिनके ऊपर मुझे संदेह है, परन्तु चोरी किसने किया है मैं नहीं देखा हूं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियो का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना कबुल किया गया. जिससे आरोपियो के कब्जे से तीन बोरी धान, एक नग एलइडी टीवी को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।

गिरप्तार आरोपी :-

1)प्रकाश दीप पिता विद्यधर दीप उम्र 40 साल निवासी गोडमर्रा थाना बसना जिला महासमुंद

2) सहदेव उर्फ मिथुन साहू पिता प्रेमानंद साहू उम्र 30 साल निवासी गोडमर्रा थाना बसना

3) दिनेश कुमार नायक पिता स्व.राजेन्द्र नायक उम्र 38 साल निवासी इच्छापुर थाना सरायपाली

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!