मथुराउत्तर प्रदेशक्राइम

फेसबुक ‘फ्रेंड’ ने चलती कार में लड़की को बनाया हवस का शिकार

मथुरा न्यूज़ धमाका /// आज 21 वर्षीय लड़की के साथ उसके फेसबुक ‘फ्रेंड’ ने चलती कार में रेप किया. लड़की जब आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने के बाद घर लौट रही थी, उसी दौरान उसके साथ रेप किया गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

लड़की का आरोप है कि हरियाणा के पलवल का रहने वाला आरोपी अपने ड्राइवर के साथ मथुरा से उसे लेने आया था. उसके कार में बैठने के कुछ देर बाद ही शख्स ने उसे ड्रग सूंघने को कहा. इसके बाद वह होश खो बैठी. जब उसे होश आया, तो उसने खुद को कोसीकला के पास दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-2) पर पाया. किसी तरह वह घर पहुंची. इसके बाद उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई

एसपी शिरीष चंद्र ने कहा कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा कोसीकला पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बुधवार को महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला का बयान गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया. 

एसपी शिरीष चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी तेजवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी दिगंबर अभी भी फरार है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के मानपुर गांव के रहने वाले हैं और फरार दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित किया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!