
भिलाई,न्यूज़ धमाका :-बीएसपी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय सेक्टर-7 में यूनियन कार्यकारिणी की बैठक हुई। यूनियन अध्यक्ष उज्जावल दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्ना विभागों के कर्मचारियों ने यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने यूनियन के माध्यम से कर्मचारीहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों में रामू, मनीष लाल, चंदन कुमार, एस गिरीश, मनोज कुमार चंद्राकर, शीजा गिरीश, ओंकेश्वरी देवांगन, नवीन कुमार कुंडू, शशि कुमारी रात्री, संजय कुमार सोनी, लक्ष्मीनारायण साहू, मोहन राव, तुषार चौधरी, टी लक्ष्मण मूर्ति, पी कोटेश्वर राव, सुनील कुमार, भवानी शंकर, राम सुमेर राय, राजेश कुमार बारस्कर, बी मोहन राव , रवि कुमार, के रामू आदि ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन अध्यक्ष उज्जावल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा, सुरेश सिंह, टी डीलेश्वर राव, शिवबहादुर सिंह, जितेंद्र यादव, सी नरसिंह राव, संदीप सिंह, आशीष श्रीवास्तव , राजेश यादव, प्रदीप सिंह, केएल अहिरे, आर के देशमुख, डीके गिरी आदि शामिल थे।
नान एनजेसीएस फोरम को सराहा
बीएसपी वर्कर्स यूनियन (बीड्ब्ल्यूयू) के कार्यालय में इन नए सदस्यों ने कहा कि सेल में नान एनजेसीएस यूनियन फोरम बन जाने से अब कर्मचारियों की आवाज प्रबंधन तक आसानी से पहुंच सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक एनजेसीएस यूनियन कर्मचारियों का उचित हक दिलाने में नाकाम साबित हुई हैं। हम सभी आने वाले समय में भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी वर्कर्स यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगे और कर्मचारी हित में कार्य करेंगे। इसके लिए रणनीति भी बनाई जाएगीे।
