पाटन

विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात की    

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरेन्देश्वरी मुलाकात अपने दिल्ली प्रवास के दौरान किया। इस दौरान वर्मा ने उनसे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर लंबी चर्चा की।

इस दौरान श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही ज्यादती और हिटलरशाही गतिविधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को आम जनता से कोई हमदर्दी नहीं है और न ही कोई सरोकार है। अन्नादाताओं की स्थिति दयनीय है। बेमौसम बारिश से किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

किसानों को काफी कठिनाइयों का सामान करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बात को विस्तार पूर्वक रखा कि हमने कांग्रेस की सरकार के सामने बार-बार इस बात को दोहराया था कि धान खरीदी एक नवंबर से प्रारंभ किया जाए, लेकिन सत्ता के मदमस्त आकंठ में डूबे भूपेश बघेल सरकार के कानों में जूं नही रेंगी। जिसका परिणाम यह रहा कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ।

यहाँ तक कि कटाई के बाद खेतों में रखा धान पूरी तरह चौपट हो गया। राजनांदगांव के डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र में रखा 33 करोड़ रुपए का धान अंकुरित होकर पूरी तरह बर्बाद हो गया । सूबे की सरकार के कारगुजारियों के चलते जनता बेबस हो गई है। यह गूंगी-बहरी सरकार आम जनता के हितों को दरकिनार कर मौन व्रत धारण कर लिया है और आम जनता के तकलीफों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!