पाटनदुर्ग

कई मांगो के खिलाफ सतनामी समाज ने किया धरना प्रदर्शन

रानीतराई,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन सतनामी समाज के लोगों पर हो रहे अन्याय से खिलाफ सतनामी समाज ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

तहसील सतनामी समाज पाटन के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्षद्वय शीतकरण महिलवार एवं खेमलाल देशलहरे व उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, सहसचिव कामेश बंजारे, सलाहकार ओम टंडन सहित सेक्टर,जोन व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सतनामी न्याय यात्रा एवं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राज्य, जिला एवं तहसील स्तर के सामाजिक संगठनों ने न्याय की मांग करते सरकार को ज्ञापन सौंपा।

नगर पंचायत पाटन में आदर्श गोठान में सेवा देते अनियमित कर्मचारी देवेन्द्र मारकण्डे की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिस पर पीड़ित परिवार के उचित मुआवजा-न्याय की मांग की थी।

सरकार द्वारा न्याय नहीं मिलते देख कर सतनामी समाज ने न्याय यात्रा एवं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पाटन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सरकार को चेतावनी दिए थे। मृतक के परिवार के लिए सतनामी समाज ने मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, माता-पिता, दो बेटियां और बेटा के नाम से 10-10 लाख देने की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!