पाटनदुर्ग

नल से पानी की चोरी की शिकायतें,ग्राम पंचायत चुलगहन द्वारा चलाया जा रहा अभियान,सात पंप जब्त

रानीतराई,न्यूज़ धमाका :- ग्राम पंचायत चुलगहन में पेयजल की समस्या गहराई हुई है। पंप लगाकर नल से पानी की चोरी की शिकायतें भी आ रही हैं। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत चुलगहन द्वारा अभियान चलाया गया।

गांव में हर घर की जांच की गई। इस दौरान सात घरों से पंप जब्त किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को पानी के सदुपयोग के लिए प्रेरित भी किया गया।

ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पेयजल उपलब्ध कराने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने चुलगहन में अभियान चलाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने घर घर जाकर निरीक्षण कर नल से पानी खींचने के लिए लगाए गए पंप बरामद किया।

लगातार ग्रामीण इसकी शिकायत कर रहे थे कि कुछ लोगों द्वारा नल खुलते ही पंप चालू कर दिया जाता है। इससे अन्य लोगों को पानी को लेकर दिक्कत आने लगी है।

पेयजल की समस्या को देखते हुए चुलगहन के पंचायत प्रतिनिधियों ने हर घर में पहुंचकर जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच नीरा पुलत्स्य साहू, पंच मोती साहू, रूपराम मानिकपुरी, मनोरमा साहू, शांति बघेल, वासदेव रघुवंशी, अमरीका साहू, अमरीका निषाद, सतरूपा ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, अजय साहू, धर्मिन यादव, पंचायत सचिव सियाराम तारक, देवन्त साहू आदि थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!