छत्तीसगढदुर्ग

दुर्ग निगम घेरने का किया ऐलान,तीन साल बाद भाजपा जागी और जोरदार किया प्रदर्शन,पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- तीन साल बाद भाजपा जागी। दुर्ग निगम घेरने का ऐलान किया और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुर्ग निगम को विधायक चला रहे हैं।

महापौर सिर्फ कठपुतली है। इस दौरान भाजपा ने 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। समय पर मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। आंदोलन की अगुवाई दुर्ग की पूर्व महापौर व वर्तमान राज्यसभा सदस्य सरोज पाण्डेय ने की।

दुर्ग निगम के घेराव के पहले भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन जेआरडी स्कूल मैदान में एकत्रित हुए। जहां पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया।

उसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुए दुर्ग निगम कार्यालय की तरफ बढ़े। रास्ते में तैनात पुलिस बल से प्रदर्शनकारियों की हल्की झूमाझटकी हुई। निगम कार्यालय तक पहुंचने में आंदोलनकारी सफल हो गए। जहां भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने निगम प्रशासन से विभिन्ना मुद्दें पर चर्चा की और 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सतीश समर्थ, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री नटवर ताम्रकार, ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, जागेश्वर साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा,शेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी समेत आम जन भी शामिल हुए।

यह प्रदर्शन हमारे माध्यम से शहरवासियों की आवाज है। लोग निगम की कार्यप्रणाली से त्रस्त और परेशान है। दुर्भाग्य है कि दुर्ग के महापौर सिर्फ कठपुतली बनकर रह गए हैं। विधायक पूरे नगर निगम के कामों, गतिविधियों को अंजाम दे रहे है, जो संवैधानिक तौर पर पूर्णतः अनुचित है। भाजपा का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!