पाटनदुर्ग

विकास खंड पाटन में लगातार सड़क किनारे निजी जमीन अवैध प्लाटिंग,प्रशासन सुस्त  

पाटन,न्यूज़ धमाका :-विकास खंड पाटन के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सड़क किनारे निजी जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि राजस्व विभाग द्वारा इन पर अंकुश लगाने समय-समय पर नोटिस दिया जा रहा है।राजस्व विभाग व वन विभाग अगर जल्द ही इसे संज्ञान में नहीं लिया तो सड़क किनारे के बेशकीमती जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाएगी।

लेकिन अवैध प्लाटिंग करने वालों को इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

अब तो आलम यह है कि निजी जमीन मालिक अपने जमीन से लगे सड़क किनारे की जगह को भी समतल कर अवैध कब्जा करने की जुगत में लगे है। इसके लिए हरे भरे पेड़ो की भी बलि दी जा रही है।

मामला ग्राम फुंडा का है। यहां पर रायपुर मार्ग पर मुक्तिधाम के पास मोड़ पर एक व्यक्ति अपने निजी जमीन को समतल कर प्लाटिंग करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुमति लिए बगैर ही प्लाटिंग करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो अवैध प्लाटिंग कर रहा है उनके द्वारा अपने निजी जमीन के सामने सरकारी जमीन को भी जेसीबी की मदद से समतल करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस शासकीय जमीन को समतल कराया गया है वहां शासन द्वारा पौधा लगाया था तथा पौधे की सुरक्षा के लिए हजारों रुपये खर्च कर पोल गड़ाकर कांटा तार से घेरा भी किया था। इस तार घेरा को भी हटा दिया गया है। वही खंभा को भी उखाड़ दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!