रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में बिजली कंपनियों के घाटे के प्रस्ताव को खारिज,3,400 करोड़ रुपये की गड़बड़ी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बिजली की नई दरें तय करने विद्युत नियामक आयोग में श्ाुक्रवार को भी जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई के दूसरे और अंतिम दिन आयोग ने औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ सरकारी विभागों का भी पक्ष सुना। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कंपनियों के घाटे के प्रस्ताव को खारिज करते हुए बताया कि कंपनियों ने जो प्रस्ताव दिए हैं उसमें 3,400 करोड़ रुपये की गड़बड़ी है। प्रस्ताव का सही तरीके से परीक्षण किया जाए तो कंपनियां फायदे में दिखेंगी। उपभोक्ताओं ने मड़वा बिजली संयंत्र की महंगी बिजली को तेलंगाना को सस्ते में बेचे जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई है।

मड़वा संयंत्र से तेलंगाना को कम दाम पर बिजली बेचने से नुकसान

उद्योगपति और विद्युत उपभोक्ता महासंघ के अध्यक्ष श्याम काबरा ने आयोग को बताया कि सरकारी बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) बिजली उत्पादन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) के मड़वा संयंत्र से बिजली खरीद कर तेलंगाना को बेचती है। वितरण कंपनी जिस दर पर बिजली खरीदती है उससे कम दाम पर बेच रही है। इससे कंपनी को करीब 250 करोड़ का नुकसान हो रहा है। इसका भार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। 2017- 18 में कंपनी ने चार रुपये 47 पैसे के स्थान पर चार रुपये 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से तेलांगाना को बिजली बेची। यही स्थिति लगातार बनी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!