बिलासपुर

विश्वविद्यालयीन हाकी मैच महिला प्रतियोगिता, आज स्पेशल हैंडलूम एक्सपो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- सलाम बिलासपुर.. शहर में शुक्रवार को भी सभी टीकाकरण केंद्रों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष और सुदामा चरित्र की कथा होगी। इसी तरह एरोबिक्स क्लास में निश्शुल्क प्रशिक्षण लिया जा सकता है। वहीं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन हाकी महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले जाएंगे। स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में आज भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस खबर को पढ़कर आप अपने दिन को खास बनाने के लिए कार्ययोजना बना सकते हैं।

ये हैं आज के प्रमुख कार्यक्रम व ​गतिविधियां :-वेस्टर्न डांस क्लास एंड एरोबिक्स क्लास की ओर से निश्शुल्क डांस प्रशिक्षण शिविर सुबह छह से।

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन हाकी महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्व. बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा सुबह आठ बजे से। व्यापार विहार रोड, बिलासपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हास्पिटल में न्यूरो मरीजों के लिए निश्शुल्क परामर्श शिविर सुबह 10 बजे से। रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान सुबह 10 बजे से।

शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल व सिम्स समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण सुबह 10 बजे से।सिम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच सुबह 11 बजे से।

15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों व चयनित स्कूलों में सुबह 11 बजे से।

भाजपा मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!