कवर्धाछत्तीसगढ

दिव्यांग खिलाड़ी ने एथलेटिक्स बेंगलुरु में आयोजित खेल में चक्र फेंककर बनायानेशनल रिकार्ड ,प्राप्त की गोल्ड व रजत पदक

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में कवर्धा के शहर की छोटी मेहरा ने चक्र फेंककर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। यह स्पर्धा पैरा ओलंपिक कमिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कमेटी के मापदंड के अनुसार चौथी भारतीय राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 17 से 20 अगस्त तक बैंगलुरु कर्नाटक में आयोजित किया गया।

इसमें जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा जो इंडियन ओपन एथलेटिक्स बेंगलुरु में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड व रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। छोटी ने गोल्ड मेडल सहित 2 मैडल हासिल किया हैं।

चक्र फेंक प्रतियोगिता में 13.76 मीटर की दूरी तक चक्र फेंक कर गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड भी अपने नाम किया। साथ ही गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक भी प्राप्त किया। बेंगलुरु में आयोजित चौथी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में देश भर से 186 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था साथ ही श्रीलंका, नेपाल से भी खिलाड़ी शामिल हुए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!