रायगढ़छत्तीसगढ

स्वास्थ्य विभाग की अपील:- उल्टी,दस्त की समस्या हैं वह ओआरएस घोल का सेवन करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि अब बाढ़ का पानी गांवों से उतर चुका है। प्रभावितों को सारंगढ़-पुसौर-सरिया के 7 राहत शिविर में रखा गया था। पुसौर में फिलहाल 4 मरीज ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हैं, पर बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्यगत समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों, डॉक्टर्स समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ के बाद बीमारियों को लेकर बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद डायरिया, डेंगू और टायफाइड जैसी बीमारियों का प्रभाव बढ़ जाता है।

इसलिए यह बीमारियां गंभीर रूप न लें, इसके लिए जरूरी दवाओं को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाया जा चुका है। चूना और ब्लीचिंग छिड़काव हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज सुबह पुसौर विकासखंड में 55 वर्षीय व्यक्ति को उल्टी, दस्त की समस्या हुई जिस पर उसके परिजनों ने वहीं के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया।

फिर उन्हें रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था कि उसी दौरान उनकी मौत हो गई। पुसौर के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी ने बताया उक्त व्यक्ति के मौत की जाँच की जा रही है। क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सहयोग से सभी घरों में क्लोरिन के टेबलेट बांट दिये गये हैं।

लोगों को साफ पानी पीने की सख्त हिदायद दी गई है जिससे वे डायरिया और उल्टी से बच सके। जिन्हें उल्टी, दस्त की समस्या हैं वह ओआरएस घोल का सेवन करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। हमारी टीम दिनरात लगी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!