कोरबाछत्तीसगढ

साइबर सेल की टीम ने गुम हुए 130 लोगों के मोबाइल को खोज निकाला

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 130 लोगों के गुम हुए मोबाइल को साइबर सेल की टीम ने खोज निकाला। एसपी संतोष सिंह ने उनके मालिकों को मोबाइल लौटाया। जिले में पदस्थ होने के बाद एसपी संतोष सिंह के पास मोबाइल गुमने के कई आवेदन पहुंचे।

उन्होंने जानकारी ली तो सामने आया कि बड़ी संख्या में पहले से ही लोगों के गुम मोबाइल का अब तक पता नहीं चला है। एसपी सिंह ने इसके लिए साइबर सेल को त्वरित रूप से गुम हुए मोबाइल को खोजने का निर्देश दिया, जिसके बाद साइबर सेल के नोडल अधिकारी एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू व उनकी टीम ने गुम मोबाइल की खोजबीन शुरू की।

एक महीने तक टीम ने मेहनत कर ऐसे 130 मोबाइल रिकवर की, जो राज्य के जिलों के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु व कर्नाटक में मिले। सभी मोबाइल को बुधवार को एसपी ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में उनके मालिकों को बुलाकर लौटते हुए उन्हें सौंपा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!