रायपुरछत्तीसगढ

उधारी में सामान नहीं देने पर ढाबा संचालक के साथ किया मारपीट

रायपुर,न्यूज धमाका:- राजधानी के एक दुकानदार से उधारी में सामान नहीं देने पर ढाबा संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस के मुताबिक रंजन कुमार साव सरोरा में अपने भाई राजीव कुमार के साथ ढाबा चलाता है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात लड़के अपने अन्य साथियो के साथ आए और गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान उधारी मे मांग रहे थे, जिसे मना करने पर गाली-गालौज करने लगे. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए बैट, स्टम्प एवं राड से मारपीट किए।

मारपीट से सिर और कंधे में चोट आई है. इस दौरान राजीव कुमार साहू , आनंद बीच बचाव करने आए तो रॉड से दोनों पर हमला भी कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!