दुर्गछत्तीसगढ

सरपंच पति का मिला शव,हत्या की आशंका

दुर्ग,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लाश मिली है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं।

ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। लिटिया – सेमेरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि ग्राम डोड़की  व शिव कोकड़ी की सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55वर्ष) की लाश मिली है। कौशल बुधवार सुबह 9 बजे बीनाबाई को नहाने जाने की बात बोलकर घर से निकला था।

जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वो लोग नदी के किनारे गए तो देखा कि उसका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पड़ा हुआ है। घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कौशल के न मिलने से घरवाले काफी परेशान हो गए।

उन्होंने गांव वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लिटिया पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। उन लोगों ने नदी में लगभग 5 घंटे तक तलाश की। जिसके बाद कौशल निषाद की लाश नदी में मिली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!