रायपुरछत्तीसगढ

क्रूड आयल के दाम में आई गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं करना मोदी सरकार की हठधर्मिता :- धनंजय सिंह ठाकुर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के कीमतों में भारी गिरावट देश में पेट्रोल डीजल के दाम कम करें मोदी सरकार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 35 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन देश के भीतर आज भी जनता 30 से 40 प्रतिशत महंगे दरों पर पेट्रोल डीजल खरीदने मजबूर है।

मोदी सरकार को अपनी मुनाफाखोरी की हठधर्मिता को छोड़कर महंगाई से पीड़ित जनता को राहत देने तत्काल पेट्रोल और डीजल के दामों में 30 से 40 प्रतिशत की कमी करनी चाहिए कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल के बहाने जनता की जेब से 27लाख करोड़ रुपए निकालने के बाद भी मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की भूख नहीं मिटी है आज भी पेट्रोल डीजल से जनता के जेब में डाँका डाला जा रहा है। पेट्रोल डीजल की महंगाई के लिए पूर्व सरकार को और अंतरराष्ट्रीय बाजार को जिम्मेदार ठहराने वाली मोदी सरकार अब जनता की नजरों में गिर चुकी हैं। जनता को पता चल गया कि मोदी सरकार अपनी मुनाफाखोरी बन्द नही करना चाहती इसलिए जनता को महंगाई से राहत नहीं दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दामों में तेजी का बहाना कर आम जनता की जेब से 27 करोड़ रुपए निकालने वाली मोदी सरकार का चरित्र पर्दाफाश हो गया है असल में अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा मोदी सरकार की नीतियों के चलते जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है जब क्रूड ऑयल के दाम ऊपर चढ़ते हैं तब पेट्रोल डीजल के दाम को बढ़ाकर जनता के खर्च को बढ़ाया जाता है लेकिन क्रूड ऑयल के दाम कम होते हैं,

तब देश में पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाती है बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा होने का बहाना कर जनता की जेब से लूट मार जारी रखा जाता है कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल पर 9.48 रू और डीजल पर 3.54 रू एक्साइज ड्यूटी लिया जाता रहा है जिसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 33 रू और डीजल पर 32 रू एक्साइज ड्यूटी के साथ अलग से शेष लेने का काम किया है।

डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 15 रू कम कर मोदी भाजपा की सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने का दम भर रही है जबकि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाया भी मोदी भाजपा की सरकार ने था आज भी मनमोहन सरकार के दौरान लिए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी से मोदी सरकार की एक्साइज ड्यूटी 3 गुना ज्यादा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के कीमत में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है ऐसे में स्पष्ट समझ में आता है कि मोदी सरकार के मुनाफाखोरी का दुष्परिणाम गरीब जनता को उठाना पड़ा है भाजपा नेता राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगाकर मोदी की मुनाफाखोरी और नाकामी को पर्दा नहीं कर सकते।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!