छतीसगढ़बिलासपुर

कवि सम्मेलन में शामिल होकर घर जाने निकले शिक्षक की मिला लाश…

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे शिक्षक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया है। शिक्षक का शव रतनपुर के बिखमा तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास पड़ा मिला। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान है। इससे परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट हाेगा। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास उतार दिया। इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले।

इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। साथ ही पुलिस को इस संबंध में बताया। स्वजन के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान थे। इसे देख स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। इधर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि शिक्षक का शव मिला है। प्राथमिक जांच में गिरने के कारण आई चोट से मौत होने की आशंका है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी गिरने के कारण आई चोट से मौत का उल्लेख है। विस्तृत रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!