दंतेवाडाछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा : भाई-बहन ने किया धर्मांतरण, विरोध में पूरा गांव

Story Highlights
  • भाई-बहन के धर्मांतरण करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विरोध में अब पूरा गांव भी उतर गया है। भाई-बहन ने कहा कि हमारी चर्च पर आस्था है। हमने प्रभु की प्रार्थना की तो हमारी सारी बीमारी ठीक हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि, हम दोनों को अपने धर्म में वापस लाना चाहते हैं। मामला दंतेवाड़ा के SDM कोर्ट तक पहुंच गया है।

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जिले के नक्सल प्रभावित डुमाम गांव के रहने वाले मंगल मंडावी का दावा है कि, वो साल 2012 से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पागलों की तरह बर्ताव करने लगे थे। कई अस्पतालों में उसने इलाज करवाया, लेकिन ठीक नहीं हुए। जिसके बाद चर्च में प्रार्थना करने के लिए गए। कुछ ही दिनों के बाद बिना इलाज के सारी बीमारी ठीक हो गई। इसलिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया। मंगल की बहन सोमड़ी ने कहा कि, मेरी बेटी भी बहुत बीमार थी। शरीर में रक्त की कमी थी। अस्पताल समेत गांव के ही बैगा के पास इलाज करवाने गए थे। स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया था। लेकिन जब चर्च जाकर प्रभु की आराधना की तो बेटी ठीक हो गई।

सरपंच कमलू मंडावी – गांव के भाई-बहन ने 5 साल पहले धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे देवगुड़ी में भी नहीं आते हैं और न ही देवगुड़ी का प्रसाद खाते हैं। जिसे लेकर सारे गांव के लोग नाराज हैं। मां और अन्य भाई ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। हम लोग इन्हें वापस अपने धर्म में लाना चाहते हैं। युवक की ईसाई धर्म की लड़की के साथ शादी भी करवा दी गई है। इन्होंने हमारे खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस लिए मामला अब SDM कोर्ट पहुंच गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!