कांकेरछत्तीसगढ

खेत में कर रही महिलाएं पर भालू ने किया हमला , 4 घायल

कांकेर न्यूज़ धमाका ///  नदी के किनारे खेतों में काम कर रही महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे 4 महिलाएं घायल हो गईं हैं। वहीं पास में ही खड़े अन्य ग्रामीणों ने भालू को जंगल में खदेड़ा और सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए हैं।

 कांकेर जिला मुख्यालय से लगे पंडरीपानी में मंगलवार की दोपहर इलाके की ग्रामीण महिलाएं धान की कटाई कर रही थी। इसी दौरान एक भालू ने सबसे पहले भुनेश्वरी चक्रधारी और सुखबाई मरकाम पर हमला किया। दोनों महिलाओं की चीख सुनकर वहां पास में ही मौजूद ग्रामीण पहुंचे जिन्होंने भालू को खदेड़ा। कुछ देर बाद भालू पास के ही दूसरे खेत में पहुंच गया।वहां काम कर रही महिला वेनिका निषाद और निर्मला साहू पर भी हमला कर दिया। भालू के हमले से यह चारों महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में भालू के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस इलाके में भालू देखे गए हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!