रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के पुजारी पार्क के सामने कांग्रेसियों ने दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जमील खान स्टेट हेड छत्तीसगढ़

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कद्दावर नेता और मोहन मरकाम के सहित कार्यकर्ताओं ने आज ईडी दफ्तर का घेराव किया जिसमे कांग्रेस के आलाकमान राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए हैं….।

जिसके बाद लगातार देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है.कांग्रेस का कहना है कि यह जो जांच है वह सुनियोजित है और बीजेपी अपने विपक्ष के नेताओं को डरा कर अपनी ओर करना चाहती है।।

साथ ही आपको बता दे कि, ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। जिसे लेकर कांग्रेस ने घोर आपत्ति दर्ज कराई, कांग्रेस इस नोटिस के विरोध में देश भर के ईडी दफ्तर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है,

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है, यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व किया गया।

कांग्रेसियों ने पहले पूजारी पार्क के सामने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान इनके हाथों में तख्ती थी।इस प्रदर्शन को लेकर हमारे संवाददाता प्रवीण कुमार सिंह ने वहां मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा से बातचीत की. इस दौरान दोनों ने ही मोदी सरकार के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ विधायक नेता सांसद सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!