खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी माहौल रहा। भारी-भरकम सुरक्षा इंतजाम के बीच पार्षदों की वोटिंग में टाई हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों के यहां 10-10 पार्षद हैं। टाई हो जाने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने पर्ची के जरिए फैसला करने का निर्णय लिया। और एक बार फिर से वह पर्ची कांग्रेस के पक्ष में ही निकली।
एक बार फिर हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी शहर में पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के बीच भी टाई हुआ था। उस समय भी कांग्रेस के ही पक्ष में फैसला आया था। कांग्रेस से शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष और रज्जाक खान उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा की ओर से चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष और विनय देवांगन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए गए थे।