रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल 3 सितंबर को सारंगढ़ दौरे की तैयारियां शुरू

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को स्वतंत्र जिला घोषित किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितंबर को सारंगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इसकी घोषणा कर सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल के दौरे की तैयारियां आखिरी चरण में हैं।

2 दिन पहले रायगढ़ जिला कलेक्टर रानू साहू, एसपी अभिषेक मीणा, ओएसडी डी राहुल वेंकट, ओएसडी पुलिस राजेश कुकरेजा ने सारंगढ़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे के मद्देनजर सारंगढ़ में हेलीपैड, पार्किंग स्थल, बैठक व्यवस्था के लिए जगह देखी गई।

चूंकि बारिश का मौसम है, इसलिए वॉटरप्रूफ पंडाल और मंच बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद वहां ओएसडी की पदस्थापना के बाद नए कार्यालय की भी स्थापना हो रही है।

वहां जाने के लिए कर्मचारी और अफसरों से सहमति भी मांगी गई थी। तमनार, धरमजयगढ़, खरसिया, रायगढ़ और लैलूंगा के तहसील और जिला कार्यालय के 8 कर्मचारियों ने सारंगढ़ जाने के लिए सहमति जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!