छत्तीसगढबिलासपुर

एनीकट के पास मिली युवती का शव

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तोरवा थाना क्षेत्र के बूटा पार स्थित एनीकट में शुक्रवार की सुबह आठ वर्षीय अज्ञात बालक का शव मिला है। शव एनीकट के किनारे पानी के अंदर डूबा था। शव को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने घटनास्थल पर पहुंची है।

फिलहाल मृतक बालक की पहचान नहीं हो सकी है। तोरवा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनीकट के आसपास ग्रामीण टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एनीकट के अंदर पानी में एक बालक के शव पर पड़ी। जिसकी उम्र करीब आठ वर्ष के आसपास बताया जा रहा है।

लोगों की सूचना पर जांच करने पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा तैयार कर बालक के शव को पानी के अंदर से बाहर निकाला गया। बालक सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ है। शरीर पर दूसरा कपड़ा नहीं है।

इसके बाद पुलिस ने शव को जब तक कर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से मृतक बालक के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक मृतक की और उसके स्वजन के बारे में पहचान नहीं हो पाई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!