रायपुरछत्तीसगढ

CM भूपेश बघेल 11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 11 नगरीय निकायों को 67 करोड़ 13 लाख रूपए के 357 विकास कार्याें का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे ये सभी कार्य 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिन कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे उनमें नगर पालिका निगम बीरगांव में 21 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से 17, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पंचायत नरहरपुर में 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार नगर पंचायत मारो में 2 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से 6, नगर पालिक परिषद बैकुण्ठपुर में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पालिका परिषद शिवपुरचर्चा में 6 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से 31, नगर पंचायत भैरमगढ़ में 2 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से 13, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 9 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से 81, नगर पंचायत प्रेमनगर में 3 करोड़ रूपए की लागत से 10, नगर पंचायत कोंटा में 3 करोड़ रूपए की लागत से 61 और नगर पंचायत भोपालपटनम में 4 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से 35 कार्य शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!