
रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में CM भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिजलीकर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया, बिजलीकर्मियों को अभी तक 28% महंगाई भत्ता मिलता था। वह अब 3% बढ़कर 31% हो जाएगा। इसकी गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
अधिकारियों ने बताया, बोनस-अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी।बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। दूसरे सभी कर्मचारियों को तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को अनुग्रह राशि मिलेगी। इस व्यवस्था पर सालाना लगभग 15 करोड़8 लाख रुपए का वित्तीय भार आएगा।