अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर : शादी समारोह में चली अंधाधुन गोली

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// शहर के विभिन्न होटलों एवं शादी घरों में शादी समारोह का आयोजन हो रहा है। कोरोना संक्रमण के कम होने की वजह से शादी समारोह में इस वर्ष भारी उत्साह देखने को मिला रहा है। इन सब के बीच एक मामला सामने आया है। जहां शहर के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान वर पक्ष की ओर से शामिल हुए एक व्यक्ति के द्वारा उत्साहित होकर राइफल से गोली चलाई गई

बताया जा रहा है कि शहर के प्रतापपुर नाका स्थित एक निजी होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वही जब बारात होटल के नजदीक पहुंची तो शादी समारोह में शामिल हुए एक व्यक्ति ने राइफल से जमकर गोली दागी। हालांकि शख्स द्वारा दूल्हे की बारात निकलने की खुशी में  हवाई फायरिंग की गई थी। जब यह हवाई फायरिंग हुई इस दौरान कई महिलाएं एवं कई लोग नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस तरह लापरवाही पूर्वक शख्स ने हवाई फायरिंग की वह एक बड़ी लापरवाही थी। बंदूक से निकली गोली किसी भी व्यक्ति को लग सकती थी। गनीमत रहेगी उत्साह में चलाई गई राइफल से गोली आसमान को छू गई और इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बहरहाल पुलिस प्रशासन को भी इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि कई ऐसी घटना आ चुकी है जहां शादी समारोह के दौरान चलाई गई बंदूक की गोली की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!