
रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है. बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.
हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है. छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है.एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि एकादशी का त्योहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सब के मंगल कार्य पूर्ण हों

