कोंडागांवछत्तीसगढ

प्राषा धाकड़ पारा में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन बाल दिवस पर लोक नृत्यों से बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, बाल देव भव की थीम पर हुआ बाल दिवस का आयोजन, प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में हुये बालदिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां रंग बिरंगी पोशाकों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने लोकनृत्य से सतरंगी छटा बिखेरी। बाल देवो भव की थीम पर आयोजित बाल दिवस के इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए बाल देवो भव की भावना को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया । जिसे उपस्थित जनसमुदाय से भरपूर सराहना मिली। पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी व जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण पहलुओं को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित करते हुये बच्चों को प्रेरित किया गया ।


मोनिका ने किया कार्यक्रम का संचालन – समूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांचवीं की छात्रा मोनिका मंडावी ने किया। प्रभारी प्रधान अध्यापक मधु तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित बालदिवस में संस्था के शिक्षक दिनेश देवांगन, तारा वासनीकर का भरपूर सहयोग रहा। सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!