कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

बच्चे रतनजोत के फल खाकर फिर से हुए बीमार

कोटा न्यूज़ धमाका /// लमकेना के 3 बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत खा लिया जिसके बाद तबीयत खराब होने पर डायल 112 की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में बच्चों को भर्ती कराया गया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना में देर शाम 3 बच्चों के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से तबीयत खराब हो जाने की जानकारी कोटा थाना के डायल 112 को सूचना मिली जिसके बाद डायल 112 ग्राम लमकेना पहुंच कर तीनों बच्चों को तत्काल इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लाकर भर्ती कराया जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार कोटा थाना के ग्राम लमकेना में दिनांक 11/12/2021 की देर शाम 3 बच्चे साक्षी पिता ईश्वर महादेव उम्र 7 वर्ष, योगेंद्र महादेव पिता ईश्वर महादेव उम्र 5 वर्ष तथा सुनैना खांडे पिता भगत राम उम्र 7 वर्ष अचानक उल्टी करने लगे। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने बच्चों से पूछा कि वह लोग क्या खाए थे, तब बच्चों ने बतलाया कि खेल-खेल में रतनजोत को खा लिए थे।

जिसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 108 को कॉल लगाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 को ग्राम लमकेना में बच्चों के द्वारा जहरीले पदार्थ रतनजोत का सेवन कर लेने की सूचना मिली। इसके बाद ग्राम लमकेना से तीनों बच्चों को लाकर कोटा हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के डॉक्टर के द्वारा बच्चों का इलाज किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!