मध्यप्रदेशभोपाल

मध्‍य प्रदेश के खंडवा हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव छठवें संस्करण के आयोजन की तैयारियां 20 नवंबर को मुख्‍यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा के हनुवंतिया टापू में “जल महोत्सव” के छठवें संस्करण का 20 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। पिछले वर्षों के पर्यटकों के उत्साह और रूझानों को देखते हुए इस वर्ष भी जल महोत्सव की अवधि को दो माह तक रखा गया है। यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि‘’जल महोत्सव’’ के दौरान लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्चर से सम्बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

महोत्सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है

“हनुवंतिया टापू” “इंदिरा सागर बांध” के तट पर स्थित एक अद्भुत और अविश्वसनीय पर्यटन स्थल है। इस गंतव्य को पर्यटकों से रू-ब-रू कराने के लिए पर्यटन विभाग ने एक रिसॉर्ट का निर्माण किया है। जल महोत्सव को आयोजित कर यात्रा, व्यापार, हितधारकों और संभावित निवेशकों को नए गंतव्य की सम्भावनाओं का अनुभव कराना और देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इंदिरा सागर डैम में समृद्ध जैव विविधता वाले हरे-भरे द्वीप जल मार्ग साधनों द्वारा आपस में सम्बद्ध हैं। जल महोत्सव को वर्ष-2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष-2015-16 के लिए नेशनल टूरिज्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!