रायपुरछत्तीसगढ

गोल बाजार के व्यापारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी एक बड़ी सौगात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

सीएम बघेल से सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है।

इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!