दुर्गछत्तीसगढ

लॉज में फंदे पर लटक रहा था एएसआई का शव, मचा हड़कंप

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- एएसआई की भिलाई के एक लॉज में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है और मामले की जांच में जुट गए है। मृतक ASI का नाम फारुख शेख था, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही छावनी से हटाकर लाइन अटैच किया गया था।

दरसअल ये पूरी घटना भिलाई के छावनी क्षेत्र के न्यू बसंत टाकीज के सामने सुविधा लॉज की है। आज सुबह पुलिस को लॉज के कर्मचारियों ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एएसआई फारुख का शव फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जांच दुर्ग पुलिस रही है। बता दें कि, फारुख पिछले कुछ दिनों से अपने घर नहीं गया हुआ था और लॉज का कमरा लेकर रह रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!