दुर्गछत्तीसगढ

वोरा ने क्रिटिकल केयर यूनिट की मंजूरी देने के लिए सीएम भूपेश बघेल के प्रति किया आभार व्यक्त

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- दुर्ग जिला मुख्यालय को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सीएम भूपेश बघेल ने विधायक अरुण वोरा की मांग पर जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण मंजूरी दे दी है।

इसके निर्माण पर कुल 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीजीएमएससी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। वोरा ने क्रिटिकल केयर यूनिट की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधायक वोरा ने इस संबंध में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी चर्चा की है।

वोरा ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण सीएमएचओ कार्यालय के पीछे पुराने टीबी अस्पताल के पास खाली जमीन पर किया जाएगा। यहां यूनिट का निर्माण होने पर गंभीर मरीजों को भर्ती करने और उनके बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

गौरव पथ के पेड़ों को नहीं काटा जाएगा

विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि गौरवपथ पर पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। गौरवपथ के उन्नायन और सुंदरीकरण की योजना में पेड़ काटने की योजना ही नहीं है। भाजपा के कुछ नेता अनावश्यक रूप से यह अफवाह फैला रहे हैं कि गौरवपथ के पेड़ काटे जाएंगे।

वोरा ने कहा कि हरे-भरे पेड़ों को काटने का काम नगर निगम के पिछले कार्यकाल में किया गया है। अब शहर में विकास कार्य कराने के नाम पर पेड़ों को नहीं काटा जाएगा।

वोरा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि हरियाली बिखेरकर दुर्ग शहर को ग्रीन सिटी बनाने की मंशा के साथ विकास कार्यों को पूरा किया जाए। गौरव पथ में लगे हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की योजना बनी ही नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!