रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में आधा क्विंटल गांजा के साथ तस्करों का हुआ भाडा फोड़

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- उडीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का मुख्य सरगना दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार हुआ है. जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्ग दर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी के देख-रेख में नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही में उरला पुलिस को तीन आरोपियों से 50.8 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 05 लाख रूपये ,पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।

पांच दिन पूर्व उरला थाने में, ट्रक में ले जाये जा रहे लगभग पांच क्विंटल गांजा पकडा गया था। आरोपियों से इंटेरोगेशन पर पुलिस को तस्करी से संबंधित कुछ सूत्र हाथ लगे थे। उसी का फाॅलोअप करते हुये उरला पुलिस सक्रियता से सूचना संकलन में लगी हुई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!