
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- अंडर-23 क्रिकेट स्पर्धा में अपनी पहली पारी खेलते हुए राजनांदगांव की टीम 190 रन पर सिमट गई। राजनांदगांव के प्रशांत ने सात विकेट लेकर राजनांदगांव को बड़े स्कोर से रोक दिया।
वहीं अपनी दूसरी पारी खेलते हुए महासमुंद ने बगैर विकेट खोए अनुराग की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते 91 रन जोड़े। उधर अन्य मुकाबले में बीएसपी की पारी महज 68 रन पर आउट हो गई।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) द्वारा अंडर-23 इलीट ग्रुप अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-7 स्थित कल्याण महाविद्यालय मैदान पर दूसरे दिन महासमुंद के 272 रन के जवाब में राजनंदगांव की टीम अपनी पहली पारी में 190 रन बनाकर आल आउट हो गई।
इस पारी में महासमुंद की ओर से प्रशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए। दूसरी पारी खेलते हुए महासमुंद की टीम ने बगैर विकेट खोए 91 रन जोड़ लिए। इधर कांकेर में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) विरुद्ध प्लेट कंबाइंड की भिड़ंत में बीएसपी की पहली पारी के 264 रन के जवाब में प्लेट कंबाइंड की टीम 231 रन बनाकर आउट हुई। दूसरी पारी खेलते हुए बीएसपी 68 रन पर आउट हो गई।



