रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के साथ की चर्चा

रायपुर,न्यूज धमाका:- हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन में छह घंटे मंथन किया। मुख्यमंत्री बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को करीब तीन घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बनाई।

वहीं, सोमवार सुबह कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि बूथ मजबूत करें, तभी सरकार बन सकती है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पहली बार चुनाव मैदान में जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। देश में कांग्रेस की सबसे मजबूत सरकार छत्तीसगढ़ में है।

यही कारण है कि मुख्यमंत्री बघेल को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और राजस्थान के मंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!