
रायपुर न्यूज़ धमाका /// हिमाचल प्रदेश के दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की.सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है. प्रदेश में 1 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. भूपेश ने यह बयान रायपुर एयरपोर्ट पर दिया है. जबकि बीजेपी प्रदेश में एक नवंबर से ही खरीदी करने की मांग कर रही है धान खरीदी को लेकर दिए गए बीजेपी के बयान पर कहा कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. क्योंकि 1 नवंबर से लोग त्योहार मनाएंगे या धान बेचने आएंगे. इसलिए एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी.

