
धमतरी न्यूज़ धमाका /// भाजपाईयों ने सिहावा चौक से पदयात्रा करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने और 2 साल का बकाया बोनस किसानों को देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा.पदयात्रा के दौरान भाजपाई नेशनल हाईवे स्थित सड़क के गढ्डो को भी पाटा.साथ ही प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया.भाजपा का कहना है कि धमतरी सहित प्रदेश में धान की कटाई मिंजाई का कार्य जोरो पर है और सामने सबसे बड़ा दिवाली का त्योहार है.लेकिन किसानो का जेब खाली है जिससे किसान काफी निराश है.वही किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने सरकार का मुंह ताक रहे हैं
