रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बदल छाए हुए हैं,बारिश होने की संभावना

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- चक्रवात मंडौस के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में बारिश संभावित है। शेष हिस्सो में भी बादल छाए रहेंगे। चक्रवाती तूफान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंडौस चक्रवात जमीन से टकराएगा।

इसके बाद हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। इस चक्रवात का मुख्य प्रभाव तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में होगा। पड़ोसी राज्यों में भी इस चक्रवात का आंशिक प्रभाव होगा। आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ लगा हुआ है। बस्तर संभाग भी आंध्रप्रदेश से लगा हुआ है। इसलिए चक्रवात का असर यहां भी दिखने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक इस चक्रवात के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!