रायपुरछत्तीसगढ

CGPSC भर्ती प्रक्रिया 2022, प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन और कब है अंतिम तारीख

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 49 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जनवरी 2022 है.

एप्लीकेशन करेक्शन 

इन पदों पर आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन में सुधार 27 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के मध्य किया जा सकता है. हालांकि ये तारीख निकलने के बाद शुल्क देकर 01 फरवरी से 05 फरवरी 2022 तक एप्लीकेशन में करेक्शन किया जा सकता है. इसके लिए आपको 100 रुपए शुल्क देना होगा. ये सुविधा केवल एक बार मिलेगी.

वैकेंसी विवरण 

  • सीजीपीएससी के इन पदों का विवरण इस प्रकार है.
  • प्रिंसिपल ग्रेड वन – 1 पद
  • प्रिंसिपल ग्रेड टू/प्लेसमेंट ऑफिसर – 38 पद
  • बैकलॉग/कैरीफॉरवर्ड – 10 पद

योग्यता 

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव की भी मांग की गई है. बेहतर होगा हर पद के विषय में अलग-अलग और विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या 

आयु सीमा 

सीजीपीएससी के इन पदों के लए आयु सीमा 25 से 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन 

इन पदों पर चयन परीक्षा के आधार पर होगा जोकि दो चरणों में होगी. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसे पास करने वाले दूसरे चरण की परीक्षा यानी इंटरव्यू देंगे. परीक्षा प्रारूप भी नोटिस में दिया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!